31 हफ्ते में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 12:09

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
अब आपके शिशु का वजन एक नारियल के बराबर, लगभग 1.5 किलोग्राम हो गया है। उसके पतले लेनुगो बाल अब झड़ना शुरु हो गए हैं और वह अब और अधिक नवजात शिशु जैसा दिखने लगा है। उसकी लंबाई सिर से एड़ी तक करीब 41.1 सें.मी. (16.2 इंच) हो गई है।

आप विश्वास करें या नहीं, मगर अभी भी आपके शिशु का बहुत सारा विकास बाकी है। आप उम्मीद कर सकती हैं कि जन्म से पहले उसे अभी कम से कम 900 ग्राम वजन और बढ़ाना है। जैसे-जैसे उसका वजन बढ़ रहा है, उसकी झुर्रीदार त्वचा की सिलवटें अब धीरे-धीरे कम होती जा रही होंगी।

क्या आप जानती हैं कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन खाती हैं, वह आपके एमनियोटिक द्रव को विशेष स्वाद और गंध प्रदान करता है? आपके शिशु का मस्तिष्क और स्वाद कलिकाएं अब इतनी परिपक्व हो गई हैं कि वह जो द्रव निगल रहा है उसका स्वाद अनुभव कर सकता है। इस बात के प्रमाण भी हैं, जो ये बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन खाती हैं, वे खाद्य पदार्थ ही शिशु की ठोस आहार की पसंद को तय करते हैं।

आपका शिशु हर समय बढ़ रहा है, इसलिए अब गर्भ में हिलने-डुलने के लिए उसके पास अधिक जगह नहीं है। सीमित जगह होने के कारण, वह शायद अब अपनी टांगे मोड़कर अपनी छाती से सटा लेगा, जैसी की गर्भ में शिशु की आदर्श अवस्था होती है।

हालांकि, उसके पास हिलने-डुलने के लिए ज्यादा जगह नहीं है, आपका शिशु इस अवस्था में भी फुर्तीला बना रहेगा। हो सकता है आप पाएं कि तीसरी तिमाही में उसके पैर की मार और हिलना-डुलना आपको थोड़ा अलग सा महसूस हो रहा है, मगर उसकी हलचल का पैटर्न समान ही रहेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि शिशु आमतौर पर शाम के समय अधिक सक्रिय रहता है, तो आगे भी आपको इसी समय उसकी हलचल महसूस होती रहेंगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info